फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal in-charge of Composite School Indranagar suspended

कंपोजिट स्कूल इंद्रानगर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित किए गए

Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Principal in-charge of Composite School Indranagar suspended
पांच दिन पुराने मामले की मैलानी थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
विज्ञापन

सहायक अध्यापक के साथ मारपीट का मामला
लखीमपुर खीरी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बांकेगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय इंद्रानगर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय छेदीपुरवा में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
बांकेगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय इंद्रानगर में दो जुलाई 2022 को इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार और सहायक अध्यापक अरविंद कुमार यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। इस झगड़े में सहायक अध्यापक अरविंद कुमार यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं और सिर फट गया था। सहायक अध्यापक ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाना मैलानी में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट बीईओ राकेश कुमार ने बीएसए के पास भेजी। इसमें उन्होंने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक के इस कृत्य से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण दूषित हुआ और विभाग की छवि धूमिल हुई है। साथ ही पदीय दायित्वों का निर्वाहन न करने, विभागीय आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता, लापरवाही आदि आरोपों में प्रथम दृष्टया इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार को दोषी पाते हुए बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार को निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय छेदीपुरवा में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। निलंबित प्रधानाध्यापक के विरुद्घ लगे आरोपों की जांच बीईओ मुख्यालय व बीईओ बांकेगंज करेंगे, जिनके द्वारा आरोप पत्र निर्गत किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed