{"_id":"66957163e6725b714c058974","slug":"preparations-to-displace-thousands-of-farmers-by-declaring-the-area-as-submerged-without-compensation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-124768-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना मुआवजा डूब क्षेत्र घोषित कर हजारों किसानों को उजाड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना मुआवजा डूब क्षेत्र घोषित कर हजारों किसानों को उजाड़ने की तैयारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित किसानों को हक दिलाने, सोनभद्र में भाकपा कार्यालय को अनुचित तरीके से बेदखल करने आदि बिंदुओं पर कम्युनिष्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी सहित अन्य कामरेड पदाधिकारी डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल से मिले और ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा, शारदा सहायक सिंचाई परियोजना के दोनों तटबंधों के का बीच बसे दर्जनों गांवों हजारों एकड़ कृषि भूमि व हजारों परिवार के घरों की आबादी को बिना मुआवजा दिए डूब क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। किसानों को उजाड़ा जा रहा है। यह भूमि अधिग्रहण कानून व जमींदारी विनाश एवं भूमि अधिग्रहण कानून का खुला उल्लंघन है। संविधान पर हमला है। नागरिकों के जीने के अधिकार पर हमला है।
कहा, शारदा सहायक परियोजना में दोनों तटबंधों के बीच घेरी गई कृषि भूमि व आबादी की क्षति पूर्ति जमीन के बदले जमीन चाहिये। सभी किसानों के कर्ज माफ होना चाहिए। वहीं सोनभद्र के रॉबर्ट गंज में भाकपा माले पार्टी कार्यालय को बहाल करना व गैर कानूनी कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान कामरेड मैंनेजर, रामजीवन, रामप्रसाद, मुसाफिर, बैजनाथ, मन्नू अरविंद, संजय, राजेश आदि मौजूद रहे।