फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations are on to take tourists on new routes with new rules

Lakhimpur Kheri News: नए नियमों के साथ नए रास्तों पर भी सैलानियों को भ्रमण कराने की तैयारी

Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations are on to take tourists on new routes with new rules
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए छह नवंबर से खुलेगा। इससे पूर्व दुधवा में सैलानियों को बेहतर ढंग से जंगल सफारी के लिए पार्क प्रशासन नए नियमों के साथ नए रास्तों पर भी भ्रमण कराने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि किशनपुर क्षेत्र में पार्क प्रशासन कुछ नए रास्तों पर सैलानियों को भ्रमण करा सकता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व दुधवा को सजाने व संवारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। वीआईपी गेस्ट हाउस को भी रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है, जबकि कैंटीन में भी विभिन्न चीजों का कार्य लगभग पूरा हो गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ पार्क प्रशासन हर बार सैलानियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कराने के प्रयास करता रहता है। ऐसे में इस बार प्लास्टिक को लेकर पार्क प्रशासन ने कड़े नियम बनाए हैं। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को पार्क के जंगल क्षेत्र में ले जाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन



जंगल सफारी से पहले तीन जगहों पर होगी जांच

पिछले पर्यटन सत्र में सैलानियों को पार्क के जंगल गेट से इंट्री दे दी जाती थी, लेकिन इस बार तीन जगहों पर चेकिंग और जांच के निर्देश जारी हुए हैं। ऐसे में पहली चेकिंग स्वागत कक्ष के मुख्य गेट पर होगी। उसके बाद पर्यटन परिसर में भी चेकिंग होगी कि प्लास्टिक और पाॅलीथिन का प्रयोग तो कोई सैलानी नहीं कर रहा है। अंतिम चेकिंग जंगल जाने के मुख्य द्वार पर जिप्सियों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाइडों व होटल मैनेजमेंट के प्रशिक्षण से भी पर्यटन पर पड़ेगा फर्क

दुधवा पार्क प्रशासन द्वारा पर्यटन सत्र की शुरुआत में गाइडों व होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण कुकिंग स्टाफ व वेटरों को देने का कार्य किया गया है। इससे कहीं न कहीं पर्यटन पर भी फर्क पड़ने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है कि गाइडों द्वारा ज्यादा से ज्यादा जानकारियां देने के अलावा अनुशासन और सफाई के बीच खानपान की व्यवस्था होने से दुधवा के प्रति सैलानी ज्यादा आकर्षित होंगे। इसके प्रयास भी लगातार पार्क प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।


थारू महिलाओं के उत्पाद भी सैलानियों को भाएंगे
दुधवा में हर साल थारू महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प कला के जरिए बनाए गए उत्पादों का स्टाॅल भी लगाया जाता है। इस पर्यटन सत्र में भी स्टाॅल लगाने की तैयारियां हो रही हैं। ऐसे में थारू महिलाओं के उत्पाद भी सैलानियों की पसंद बनने वाले हैं। थारू महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प कला के जरिए दरी, डलिया, टोपी, पर्स, गमले समेत अन्य चीजें बनाकर उनको पर्यटन परिसर में स्टाॅल लगाकर सजाया जाता है, जो काफी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।


पर्यटन मंत्री के आने के लग रहे कयास

दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का उद्घाटन करने के लिए यूपी के पर्यटन मंत्री के आने की बात पार्क सूत्रों से पता चली है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन पार्क सूत्रों की मानें तो पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से लगातार आला अधिकारियों की बात हो रही है। ऐसे में उनके उद्घाटन समारोह में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।



दुधवा के पर्यटन सत्र की तैयारियां पूरी हैं। छह नवंबर से सैलानियों के लिए पर्यटन सत्र शुरू किया जा रहा है। रंगरोगन, रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो गया है और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर भी नियम बनाए गए हैं। इसके तहत ही पार्क में सैलानियों को भ्रमण कराने का कार्य किया जाएगा। -डाॅ. रंगाराजू टी, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed