फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Premarital lover She escaped with

शादी से पहले प्रेमी के  साथ भाग निकली युवती

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   धौरहरा खीरी। Updated Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Premarital lover She escaped with
- फोटो : अमर उजाला
10 जुलाई को होनी थी शादी, घर वालों ने दी तहरीर
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी से 15 दिन पहले ही थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। जिससे युवती के परिवारवालों में हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। 

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का गांव की एक क्रेसर पर काम कर रहे थाना फूलबेहड़ के तेतारपुर निवासी युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। इस बात की जानकारी जब युवती के घर वालों को हुई तो उन्होंने उसके घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया और उसका रिश्ता ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से तय कर दिया। 10 जुलाई को युवती की बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इधर युवती शनिवार की देर सायं मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया। घर वालों ने पहले युवती की इधर-उधर तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो घर वाले कोतवाली पहुंचे। युवती के पिता ने आरोपी युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह नें बताया तहरीर मिली हैं। लड़की और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed