{"_id":"3eea44627801e9ef6bd615ce5c3fe5ab","slug":"power-to-act-on-the-department-s-negligent-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिजली विभाग के लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिजली विभाग के लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की जाए’
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश, भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति और लोक जागरण जनाधिकार मंच ने डीएम को ज्ञापन देकर बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौतों के जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। तीनों संगठनों ने इस मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम रामनगर के प्रह्लाद और बिलरिया के उत्तम जायसवाल की मौत हो गई थी। इस लापरवाही से हुई मौतों के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी हो।
उन्होंने ज्ञापन मेें कहा कि ऐरा और गुलरिया चीनी मिल में घटतौली पकड़े जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी मामले में एफआईआर नहीं कराई गई है। ज्ञापन में घटतौली के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। उन्होंने मांग की कि कि जिले के अमृतागंज, अंबरसोत, भानपुर, ककरहा और पहाड़पुर स्थित गन्ना क्रय केद्रों को यथावत खंभारखेड़ा चीनी मिल में रखा जाए।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के प्रांतीय सचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि यदि मांगों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो 26 मार्च को जिले के विभिन्न संगठनों की ओर से अंबेडकर पार्क पर धरना दिया जाएगा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में नरेंद्र कुमार वर्मा, बाबूराम राजवंशी, हिमांशु तिवारी, गोपाल कश्यप, अशोक वर्मा, सुरेंद्र्र कुमार सिन्हा, आशीष वाजपेयी, संदीप गुप्ता, सानू शुक्ला, ऋषिराज सिंह, परमानंद त्रिवेदी, नीरज मिश्र, पंकज बाजपेयी, हरीशंकर शुक्ला, सीताराम वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, राजकुमार वाजपेयी, बृजेश पांडेय आदि शामिल रहे।