फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power cut increasing pain in humid summer

Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती बढ़ा रही दर्द

Sun, 16 Jul 2023 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Power cut increasing pain in humid summer
शहर में फैला जर्जर तारों का मकड़जाल
लखीमपुर खीरी। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती दर्द बढ़ा रही है। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बा एवं गांवों में सुबह से लेकर शाम तक 10 से 15 बार कटौती हो रही है। स्थित यह है कि हर एक से डेढ़ घंटे पर 15 से 20 मिनट के लिए बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को काम-धंधा चौपट होकर रह गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया मगर इसके बाद उमस ने लोगों का जीना दूभर कर दिया। सुबह से लेकर रात तक बार-बार बिजली की आवाजाही के चलते लोग रात में चैन की नींद भी नहीं ले सके। यही हाल रविवार को भी रहा। जिला मुख्यालय पर सुबह से लेकर शाम तक 10 से 15 बार बिजली गुल रही। गांव में बेपटरी शेड्यूल के चलते लोग परेशान हैं। रविवार को निकली तेज धूप से हुई उमस ने लोगों को परेशान करके रख दिया।
विज्ञापन


नई बस्ती में बमुश्किल 13-14 घंटे ही मिल रही बिजली
जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश है। इसके बावजूद शहर में रहने वालों को 20 घंटे तक निर्बाध बिजली मिलना मुश्किल है। नई बस्ती के लोग बताते हैं कि आठ से दस घंटे रोजाना कटौती होती है। रात में तो आपूर्ति और प्रभावित हो जाती है। बमुश्किल 13-14 घंटे की बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बार बार ट्रिपिंग की वजह ओवरलोडिंग है। इसी वजह से बिजली आती जाती रहती है। शहरवासियों को ट्रिपिंग से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
- शैलेंद्र प्रताप एक्सईएन


कई मोहल्लों में तारों का फैला है मकड़जाल

पलियाकलां। शहर के कई मोहल्लों में खंभों पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। जिससे फाल्ट आने पर बिजलीकर्मियों को ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्पार्किंग होने के बाद फाल्ट ठीक करने में घंटों का समय खराब होता है। शहर के मोहल्ला बाजार द्वितीय, किसान समेत ईदगाह रोड पर तारों का मकड़जाल काफी फैला हुआ है। सुभाषनगर में भी कई जगहों पर खंभों पर तार फैले हुए हैं जो काफी घने हैं। संवाद

शहर में फैला जर्जर तारों का मकड़जाल

शहर में फैला जर्जर तारों का मकड़जाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed