फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Politicians' neighborhoods lag behind in polling, votes cast in Muslim areas

Lakhimpur Kheri News: राजनेताओं के मोहल्ले मतदान में पीछे, मुस्लिम इलाके में बरसे वोट

Sat, 06 May 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Politicians' neighborhoods lag behind in polling, votes cast in Muslim areas
वोट डालकर निकला परिवार
लखीमपुर खीरी। शहर के वीआईपी और राजनेताओं के मोहल्ले राजगढ़ में जहां मतदान 50 फीसदी के अंदर ही सिमट गया, वहीं मुस्लिम इलाकों में खूब वोट बरसे। शहर के 30 वार्डों में सबसे ज्यादा वोट नई बस्ती वार्ड के मतदान केंद्र इस्लामिया इंटर कॉलेज में बरसे। यहां शहर में सबसे ज्यादा 54.62 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए लखीमपुर नगर पालिका चुनाव में शहरी मतदाता फिसड्डी रहा। पूरे शहर में जहां कुल 42.91 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, प्रमुख वार्डों में भी मतदान परवान नहीं चढ़ सका। शहर के वीआईपी मोहल्ला राजगढ़ में मौजूदा दौर के दो भाजपा विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व सांसद जफर अली नकवी और बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम निवास करते हैं। यहां भी मतदान प्रतिशत 50 फीसदी का आंकड़ा पार न कर पाया और 49.63 फीसदी तक सिमट गया।
विज्ञापन

यहां कुल 4,977 वोटरों में महज 2,468 लोगों ने ही मतदान किया। शहर में नई बस्ती में सबसे ज्यादा 54.62 प्रतिशत व कमलापुर में सबसे कम 33.74 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, दूसरे नंबर पर हिंदूबहुल इलाके हाथीपुर कोठार में 54.14 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के वार्ड में 45.93 फीसदी मतदान
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इरा श्रीवास्तव के वार्ड महाराजनगर में भी वोटिंग आंकड़ा 50 फीसदी को पार नहीं कर सका। एक ही वार्ड से दोनों प्रत्याशी होने के बावजूद यहां सिर्फ 45.93 फीसदी ही मतदान हो सका। इनके महराजनगर वार्ड के गांधी विद्यालय इंटर कालेज में कुल 5351 वोटर में महज 45.93 फीसदी यािनि कुल 2458 मतदाताओं ने ही वोट किया।


मुस्लिम इलाकों में बरसे वोट
शहर के मुस्लिम इलाके नई बस्ती में सबसे ज्यादा 54.62 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 3870 वोटर में 2114 लोगों ने मतदान किया। नौरंगाबाद में 5753 वोटर में 51.81 फीसदी यानि कुल 2981 लोगों ने मतदान किया। मुस्लिम इलाके थरवरनगंज में भी 48.07 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 2966 वोटर में 1426 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed