फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Political parties Vaishya community betrayed '

‘राजनीतिक दलों ने वैश्य समाज को छला’

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
"Political parties Vaishya community betrayed '
vaish - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दलों ने सदैव वैश्य समाज का दोहन किया है, इसलिए 20 प्रतिशत आबादी वाले वैश्यों के प्रदेश में हमारे मात्र दो सांसद और 16 विधायक हैं।
नगर के एक गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि राजनीति में ताकत का एहसास कराने वालों को ही हिस्सेदारी दी जाती है इसलिए वैश्यों को एकजुट करने के लिए उन्होंने मथुरा से राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा शुरू की है। कहा कि अब समय आ गया है कि हम सांसद और विधायक बनाएं, तभी वैश्य व्यापारी समाज का शोषण रुकेगा।
विज्ञापन

डॉ सुमंत ने कहा कि मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता, बीज कीटनाशक दुकानों में कृषि स्नातक की बाध्यता, खाद्य अपमिश्रण आदि कानून अंग्रेजी जमाने से आज भी चल रहे हैं। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप गुप्ता ने कहा कि गोला में 15 वर्षों तक रहे विधायक को वैश्य उत्पीड़न पर हमारे समाज ने हराया था, किंतु वैश्यों की कृपा से बने विधायक ने भी वैश्य हित में काम नहीं किया। हमें अब अपने समाज का विधायक बनाने का संकल्प लेना होगा। सभा को माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री रजनी राठी, हरद्वारी लाल शाह, कृष्ण कुमार गुप्त, डॉ जेपी जायसवाल, केशव अग्रवाल, कृष्णगोपाल राजपूत, शिवगोपाल गुप्त, रजनीश गुप्त, अशोक अग्रवाल, रवि लोहिया, विपुल गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुमुत गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामेंद्र कुमार गुप्त और संचालन मनोज सक्सेना ने किया। सभा के अंत में कोषाध्यक्ष मनोज गुप्त और महामंत्री मुकेश राठी ने मुख्य अतिथि को धन की थैली भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में परिषद के मंडल उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी, श्रीनिवास राठी, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, नीलम जायसवाल, प्रवीण गुप्त, अवधेश जायसवाल, शालिनी जायसवाल, रेखा गुप्ता, गंगाराम गुप्ता, महेश पटवारी, खेमचंद अग्रवाल, अजय गर्ग, शिव स्वरूप गुप्त, अरविन्द गुप्त, दिलीप गुप्त, श्याम राजपूत, सुरेश चंद गुप्त आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद एक लान में एक स्वागत समारोह हुआ। जिसमें वक्ताओं ने परिषद की मजबूती पर बल दिया। यह यात्रा गोला से खुटार, मैलानी, भीरा होते हुए यहां पहुंची थी। 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुट कर राजनीतिक रूप से जागरूक करना तथा राजनीतिक क्षितिज पर वैश्य समाज को स्थापित करने के साथ ही अन्य तमाम वैश्य समाज से जुड़ी हुई बातों के लिए यह अधिकार रथयात्रा निकाली जा रही है। सभा को विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता, नगर महामंत्री प्रगति गुप्ता, जय भगवान आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रमेश चंद्र गर्ग ने की। संचालन एडवोकेट अमित महाजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed