फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

‘आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक करोड़ महिलाओं को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य’

Sun, 25 Oct 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
political
मोहम्मदी में वित्त चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत करते पदा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सूबे के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि महिला स्वावलंबन के लिए एक करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। जो लोग बेटे पैदा होने पर मिठाई बांटते हैं, वे अब बेटियां पैदा होने पर भी खुशी मनाएं। यही लक्ष्य प्रदेश सरकार का है। सुरेश खन्ना शनिवार को मोहम्मदी स्थित संत रविदास पार्क में मिशन शक्ति पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर पालिका के कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मिशन शक्ति तीन बिंदुओं पर आधारित है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन। नारी सुरक्षा को लेकर प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। तहसीलों में भी हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं। जहां कोई भी महिला जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। उसकी शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। महिला स्वावलंबन के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार की योजना है कि बेटी पैदा होने से लेकर विवाह तक समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती रहे। इसके लिए उसे 15 हजार रुपये छह चरणों में दिए जाते हैं। सामूहिक विवाह के माध्यम से 51 हजार की धनराशि दी जाती है। इससे पहले उन्होंने नगर में मां जानकी रसोई द्वारा संचालित एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। फिर मोहल्ला शंकरपुर छावनी में नगर पालिका से निर्मित संत रविदास पार्क का लोकार्पण किया। वहीं स्थापित संत रविदास की प्रतिमा और बापू वाटिका में व्यायामशाला का लोकार्पण कर जल कल संस्थान परिसर में अटल कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी। अशोक चौराहे पर अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, गोला विधायक अरविंद गिरि, सौरभ गुप्ता, रवि शुक्ला, रितेश शुक्ला, अधिशासी अधिकारी डीके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटरी पर आ रही आर्थिक गतिविधियां
नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार की सक्रियता का परिणाम है कि प्रदेश में मृत्यु दर में कम रही है। कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियां धीमी हुई थी, लेकिन उन्हें अब फिर पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। अगस्त 2019 में जो राजस्व आया था, अगस्त 2020 में उससे 600 करोड़ ज्यादा राजस्व सरकार ने अर्जित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed