{"_id":"65a11cad3984403201030ba4","slug":"policemen-pushing-the-car-video-goes-viral-in-lakhimpur-kheri-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: गश्त पर निकले दरोगा साहब... कोतवाली से निकलते ही बंद हुई गाड़ी, पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गश्त पर निकले दरोगा साहब... कोतवाली से निकलते ही बंद हुई गाड़ी, पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा धक्का
Fri, 12 Jan 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 04:41 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो गई। जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों को धक्का लगाना पड़ा। गाड़ी को धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
गाड़ी को धक्का देते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली के वाहन को पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। कोतवाली की इस गाड़ी से एसआई और सिपाही शहर में गश्त करने निकले थे। बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी अचानक बंद हो गई।
चालक ने गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी नीचे उतरे। उन्होंने गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाया। कोतवाली के पास पुलिस वाहन को धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
गाड़ी को धक्का लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की खूब खिंचाई की। लोगों ने कहा कि अगर आपातस्थिति में जाना पड़े तो पुलिसकर्मियों को पहले अपनी गाड़ी को धक्का लगाना होगा। उधर, कोतवाली पुलिस ने वाहन में खराबी आने की बात कही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन