फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police started threatening the accused to hide the gambling game

Lakhimpur Kheri News: जुए में हुए खेल को छिपाने के लिए आरोपियों को धमकाने लगी पुलिस

Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police started threatening the accused to hide the gambling game
लखीमपुर खीरी। सलेमपुर कोन में कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के दो ठिकानों पर दबिश देते हुए 16 आरोपियों को रंगे हाथोंं पकड़ा था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने खेल करते हुए करीब ढाई लाख रुपये की ही बरामदगी दिखाई थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने फड़ से करीब नौ लाख रुपये बरामद किए थे। खुलासा हुआ तो कोतवाली पुलिस आरोपियों से मिलकर उन्हें धमकाने लगी। पुलिस पक्ष में बयान न देने पर गैंगस्टर और मकान सील करने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

बीती दो नवंबर को शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 16 लोगों के पास से ढाई लाख रुपये बरामद होने का दावा किया था। हकीकत में फड़ और जामा तलाशी के दौरान करीब नौ लाख रुपये बरामद होने की बात कही जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि पुलिस ने जुए में बड़ा खेल करते हुए लाखों की रकम डकार ली गई है, वहीं जमानत के नाम पर भी 16 लोगों से 60 हजार रुपये अलग से वसूले गए हैं। खबर अखबार की सुर्खियां बनी तो अधिकारियों की नींद टूटी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कोतवाली पुलिस की लताड़ लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी तो कोतवाली पुलिस आरोपियों की चौखट पर मिन्नतें करने पहुंच गई। कोतवाली पुलिस के सिपाही आरोपियों को अपने पक्ष में बयान न देने पर घर को सील करने और गैंगस्टर के तहत जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। इस बात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कोतवाली के सिपाही आरोपियों से बातचीत करते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों पर रुपये छीनने का आरोप
नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य आरोपी ने बताया कि फड़ और जामा तलाशी के दौरान जो रकम बरामद हुई थी, उसमें से कुछ रकम तो पुलिस ने दिखाई। वहीं करीब तीन लाख रुपये कोतवाली के एक सिपाही ने नौरंगाबाद चौराहे पर छीन लिए और मुकदमे में उनकी संलिप्तता न दिखाने की बात कही थी। एकाध दिन में सभी पीड़ित एसपी को शपथ पत्र के साथ पेश होने और आरोपी पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग कर सकते हैं।


सिपाही एक वकील से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान एक आरोपी भी आकर खड़ा हो गया था। सिपाही और वकील से वार्ता हुई है। दोनों ने इस तरह की कोई बात न कहने की बात कही है।- अंबर सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed