{"_id":"652d7a4640e0df7f4609f051","slug":"police-did-not-take-action-against-the-rape-accused-beat-the-victim-and-drove-him-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7756-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर नहीं की कार्रवाई, पीड़िता को पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर नहीं की कार्रवाई, पीड़िता को पीटकर भगाया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ धौरहरा। दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाए थाना धौरहरा पुलिस ने पीड़िता को पीटकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उसने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिता के साथ एसपी दफ्तर पहुंची 13 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि घटना छह दिन पहले की है। वह में अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस आया और मुंह में दुपट्टा ठूंसकर दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद कफारा चौकी और धौरहरा कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
किशोरी के परिजनों ने एसपी दफ्तर में शिकायत की तो उन्हें धौरहरा कोतवाली भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि थाने पहुंचने पर महिला आरक्षी ने उसकी पिटाई की और सादा कागज पर हस्ताक्षर कराके भगा दिया। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। धौरहरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पहले गांव में ही निपटाने का प्रयास किया गया। बाद में शिकायत की गई है।