{"_id":"68e6a5804dceb879450b17c0","slug":"poets-honored-with-gomti-and-ketaki-sahitya-ratna-awards-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157781-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कवियों को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कवियों को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा
Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में मौजूद कवि और पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह तथा पूर्
मोहम्मदी। कस्बे के एक मैरिज लॉन में मंगलवार की शाम साहित्यिक संस्था कथा कुंज साहित्य परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवियों को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के कवियों ने काव्य पाठ भी किया।
प्रोफेसर सुदीप कुमार की स्मृति में अमेरिका से आईं वरिष्ठ कवयित्री मंजू श्रीवास्तव, इति शिवहरे, राधा गुप्ता, पीके सिंह, कवि डॉ. प्रीतम कुमार झा, विकास मिश्र सागर, रानी गुप्ता, रीमा सिन्हा, रंजना डोगरा, श्री पांडे, संध्या त्रिपाठी, शिप्रा, सारिका सरल, मीनू कुमार, मणि अग्रवाल और आकृति की कविताओं पर कार्यक्रम में मौजूद साहित्य प्रेमियों ने आनंद लिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज, मोहम्मदी के चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा व गोला गोकर्णनाथ के चेयरमैन विजय शुक्ला ने कवियों को सम्मान दिया। पटना से आईं रेडियो जॉकी (आरजे) श्वेता सुरभि ने फिल्मी अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. नीता पंत, श्यामू गुप्ता, प्रशांत मिश्र, हरेंद्र वर्मा, रजनी सैनी, शिवम राठौर आदि मौजूद रहे।