{"_id":"6684658e09d2618e330d2c09","slug":"please-get-me-admission-in-navodaya-it-will-be-a-favourcouple-reached-lakhimpur-from-banda-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123688-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवोदय में प्रवेश करा दीजिए, मेहरबानी होगी....बांदा से लखीमपुर पहुंचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवोदय में प्रवेश करा दीजिए, मेहरबानी होगी....बांदा से लखीमपुर पहुंचे दंपती
विज्ञापन
जनपद बांदा से लखीमपुर की डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचे दंपति माया व कमलेश- संवाद
लखीमपुर खीरी। बेटे को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाने की गुहार को लेकर एक दंपती जनपद बांदा से 340 किलोमीटर का सफर तय कर लखीमपुर पहुंचा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से दंपती मिले तो वह भी चौंक गईं। डीएम बोलीं- इतनी दूर आने की क्या जरूरत थी। सीयूजी नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते थे। यहां आकर बेवजह परेशान हुए। दंपती ने कहा, मैडम आपका तबादला होने के बाद उनके बेटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। प्रवेश करा दीजिए, मेहरबानी होगी।
जनपद बांदा के भूरागढ़ निवासी कमलेश और उनकी पत्नी माया मंगलवार को बांदा से लखीमपुर डीएम से मिलने पहुंचे। कमलेश ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे का नाम नवोदय विद्यालय की प्रवेश सूची में आ गया था, लेकिन कुछ दिक्कत होने की वजह से प्रवेश नहीं हो पा रहा था। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बेटे का प्रवेश कराया था, लेकिन तभी उनका तबादला लखीमपुर हो गया।
तबादला होते ही बेटे का प्रवेश भी फंस गया। दंपती ने बताया कि उनका बेटा 13 वर्ष का है, उसकी लंबाई ज्यादा है। ऐसे में वहां का प्रशासन उम्र ज्यादा बताकर प्रवेश लेने से मना कर रहा है, जबकि उसका मेडिकल भी हो चुका है। दंपती ने बताया कि वहां के प्रशासन से काफी गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बोले, उन्हें डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल पर पूरा विश्वास है कि वह उनकी समस्या का समाधान करा देंगी। इसी आस में वह लोग 340 किलोमीटर का सफर कर बांदा से लखीमपुर पहुंचे हैं। इधर, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दंपती से कहा कि अब जो करेंगे, वहीं के डीएम करेंगे, फिर भी वह एक बार बांदा के जिलाधिकारी से बात करेंगी।