{"_id":"5d321c5c8ebc3e6d007df838","slug":"plant-lakhimpur-news-bly369176832","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को 45 लाख पौधे लगाने के लिए चाहिए चार लाख व्यक्तियों का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को 45 लाख पौधे लगाने के लिए चाहिए चार लाख व्यक्तियों का सहयोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 45 लाख 77 हजार 925 पौधे लगाए जाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के नए फरमान से अफसरों में खलबली है। सीएम ने 15 अगस्त तक ही लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जबकि इससे पहले शासन से जो गाइड लाइन आई थी उसमें इस तरह की बाध्यता नहीं थी। शुक्रवार को सीडीओ रवि रंजन ने पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ नए दिशा निर्देश व लक्ष्य के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी तो सभी सकते में आ गए। वजह यह रही कि पहले शासन से जो टाइम लाइन जारी की गई थी उसके हिसाब से 15 अगस्त तक लक्ष्य के 65 प्रतिशत पौधे ही रोपे जाने थे। अब तक उसी के हिसाब से तैयारी भी चल रही थी। ऐसे में सीएम के नये दिशा निर्देश अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती साबिह हो सकते हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की समीक्षा बैठक में तैयारियों पर चर्चा के दौरान डीएफओ साउथ समीर कुमार ने बताया कि 15 लाख 94 हजार 193 पौधे वन विभाग और 29 लाख 83 हजार 752 पौधे अन्य विभाग मिलकर ग्राम पंचायतों में लगाने हैं। वन विभाग ने लक्ष्य के मुताबिक ही 16 लाख गड्ढे पौधरोपण के लिए तैयार कर लिए हैं, जबकि अन्य विभागों ने लक्ष्य के सापेक्ष अभी मात्र 70 प्रतिशत गड्ढे ही खोदे जाने की रिपोर्ट दी है। उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि 45.77 लाख पौधे लगाने के लिए चार लाख आदमियों की जरूरत पड़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति दिन भर में 10 से 15 पौधे रोपे तभी लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। इसलिए 14 अगस्त तक सभी को पौधरोपण की तैयारी पूर्ण कर लेनी होगी। डीएफओ साउथ समीर कुमार ने सभी विभागों को समय से पौधों की डिमांड संबंधित नर्सरियों के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए कहा हैै। उन्होंने कहा कि करीब 25 दिन का समय है, इस दौरान सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकती है। डिमांड में विलंब होने पर लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।
जितने गड्ढे, उतने ही मिलेंगी पौधे
डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि 100 प्रतिशत जीओ टैगिंग अनिवार्य है। इसलिए जितने गड्ढे खोदे गए हैं, उतनेे ही पौधों की डिमांड करें। सभी विभागों को पौधों की डिमांड के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करना है, जो संबंधित नर्सरी पर पौधे रिसीव करते समय अपनी आईडी प्रस्तुत करेगा। उस आईडी को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
15 अगस्त को ही 45.77 लाख पौधे लगाए जाने हैैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। गड्ढों का सत्यापन कराया जाएगा। जिसके साथ ही पौधों का आवंटन कर प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैैं।
रवि रंजन, सीडीओ
पौधारोपण के लिए पहले यह थी टाइम लाइन
1. 15 जुलाई 2019 तक न्यूनतम 15 प्रतिशत पौधरोपण।
2. 31 जुलाई 2019 तक न्यूनतम 40 प्रतिशत पौधरोपण।
3. 15 अगस्त 2019 तक न्यूनतम 65 प्रतिशत पौधरोपण।
4. 31 अगस्त 2019 तक न्यूनतम 90 प्रतिशत पौधरोपण।
5. 25 मार्च 2020 तक 100 प्रतिशत पौधरोपण।