फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Plan to conduct Jalabhishek from outside the sanctum sanctorum

Lakhimpur Kheri News: गर्भगृह के बाहर से जलाभिषेक कराने की योजना

Sat, 18 Jul 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Plan to conduct Jalabhishek from outside the sanctum sanctorum
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सावन मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। नगर के संभ्रांत लोगों के सुझावों पर अधिकारियों ने पौराणिक शिव मंदिर में गर्भगृह के बाहर से जलाभिषेक कराने की योजना बनाई।
विज्ञापन

सेंट्रल बार संघ के महामंत्री संदीप अवस्थी ने कहा कि मेले के समय कोर्ट चलने पर अधिवक्ताओं का आवागमन न रोका जाए। सीजीएन कॉलेज के प्राचार्य पंकज सिंह ने विद्यालय परिसर में प्रकाश, सफाई और शौचालय की व्यवस्था करने के लिए कहा। सेंट्रल बार संघ अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने ई-रिक्शा का सही संचालन कराने की बात कही। गो सेवक विनीत भदौरिया, पूर्व सभासद श्रीकांत तिवारी, सभासद आनंद सोनी और भाजपा के पूर्व महामंत्री अनुराग गुप्ता ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा के लिए टोली तैयार है। शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि मंदिर खुलने का समय प्रशासन से वार्ता कर तय किया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने गर्भगृह का लाइव प्रसारण कराने, मंदिर परिसर व प्रमुख मार्गों की स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालयों की समुचित सफाई, पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता की बात कही। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सभी विभागों को माइक्रो प्लानिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के साथ कांवड़ियों की मदद करना नैतिक दायित्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed