{"_id":"6a0f4d5e33b33ae69602dd3c","slug":"pickup-overturned-on-the-highway-near-adlishpur-four-people-from-bahraich-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175638-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अदलीशपुर के पास हाईवे पर पिकअप पलटी, बहराइच के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अदलीशपुर के पास हाईवे पर पिकअप पलटी, बहराइच के चार लोग घायल
Thu, 21 May 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 21 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अदलीशपुर के पास पलटी पिकअप। संवाद
धौरहरा/खमरिया (खीरी)। नेशनल हाईवे 730 पर ईसानगर थाना क्षेत्र के अदलीशपुर के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से खमरिया सीएचसी भिजवाया, जहां से एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बहराइच जिले से मवेशी लादकर एक पिकअप नकहा गई थी। दोपहर बाद खाली पिकअप लौट रही थी। पिकअप में मवेशी व्यापारी हाशिम (45) पुत्र गोबरे, शकील (45) पुत्र अब्दुल कादिर, रामखेलावन (70) पुत्र छंगा निवासी झाला गूढ़ थाना मोतीपुर जिला बहराइच तथा चालक जाकिर (60) पुत्र सद्दीक सवार थे।
अदलीशपुर के पास पहुंचते ही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक समेत सभी चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रामखेलावन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती चालक जाकिर ने बताया कि आगे-पीछे कोई वाहन नहीं था। अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उससे कुछ दूरी पर सोमवार सुबह सवारियों से भरी मैजिक की ट्रक से टक्कर हो गई थी। उस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।