{"_id":"6749fecbc5cf8d77fd015d19","slug":"pickup-collides-with-tractor-trolley-grooms-maternal-uncle-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-134149-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई पिकअप, दूल्हे के मामा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई पिकअप, दूल्हे के मामा की मौत
विज्ञापन
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम बरातियों को लेकर आ रही पिकअप और सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत में घायल दूल्हे के मामा की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे मामा और पिता की हालत गंभीर है। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला बदायूं के थाना बिल्सी के गांव बमेड़ निवासी बनवारी के पुत्र संजू की बरात मंगलवार को बलिया गई थी। बृहस्पतिवार शाम को बरातियों को बदायूं ले जा रही पिकअप उचौलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार दूल्हा संजू के पिता 60 वर्षीय बनवारी, डम्मन नगरा जिला कासगंज निवासी 60 वर्षीय मामा अग्रपाल और वीरमपुर थाना वजीरगंज निवासी 30 वर्षीय उदयवीर सिंह, 46 वर्षीय चाचा हरवीर सिंह और उनका 11 साल का पुत्र तनिष्क, छोकरपुर थाना मजरिया निवासी फूफा चोब सिंह और चचेरे भाई नेमपाल निवासी बमेड़ घायल हो गए।
इसमें गंभीर घायल मामा अग्रपाल की जिला अस्पताल शाहजहांपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता बनवारी और दूसरे मामा उदयवीर की हालत गंभीर है। उनको आईसीयू में रखा गया है।