फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Phulbehar-Lakhimpur road handed over to dangerous vehicles

Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़-लखीमपुर मार्ग डग्गामार वाहनों के हवाले

Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Phulbehar-Lakhimpur road handed over to dangerous vehicles
सुखराज सिंह
महेवागंज। फूलबेहड़-लखीमपुर मार्ग डग्गामार वाहनों के हवाले है। सर्वे होने के बाद भी इस मार्ग पर सरकारी बसों के चलने का रास्ता साफ नहीं हुआ है। जबकि इस मार्ग पर रोजाना दो-ढाई हजार लोग सफर करते हैं। डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं।
विज्ञापन

फूलबेहड़ से जिला मुख्यालय 20 किमी दूर है। फूलबेहड़ से आगे शारदा नदी का तटबंध है, इसकी वजह से आगे रास्ता नहीं है। फूलबेहड़ से करीब पांच किलोमीटर श्रीनगर है, जो जिले की एक विधानसभा है। इसके बावजूद यह क्षेत्र परिवहन व्यवस्था से अछूता है। फूलबेहड़ ब्लॉक मुख्यालय, थाना, सीएचसी, स्कूल-कॉलेज, बीआरसी और बैंक सहित कई सरकारी कार्यालय हैं। फूलबेहड़ में 75 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

तटबंध के अंदर गांव मेहंदी, बहलीपुरवा, बड़ागांव, बसहा भूड़, खाम्भी, बाबापुरवा, गूम, ग्रंट 12, जंगल 11, 12 सहित सैकड़ों गांव बसे हैं। इन ग्रामीणों को मिलपुरवा या श्रीनगर तक पैदल या अपने साधन से आना-जाना होता है। हालांकि बाढ़, बरसात में नदी के फैलाव के चलते सरकार ने तटबंध के अंदर के क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर रखा है। बरसात के दिनों में नाव ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

लोगों की बात
टेंपों व ऑटो चालक मनमाने ढंग से पैसा वसूल करते हैं। सिसौरा, बरौला, झखरा, खमरिया सहित दर्जनों गांव के गरीब तबके के लोगों को ब्लॉक, सरकारी अस्पताल या थाने जाने के लिए श्रीनगर, तेंदुआ या मिलपुरवा तक पैदल जाना पड़ता है। उसके बाद ही ऑटो या टेंपों मिलते हैं।
-सुखराज सिंह, ग्राम प्रधान सिसौरा
------------
श्रीनगर से जिला मुख्यालय आने-जाने का मात्र साधन डग्गामार वाहन हैं, जो मनमाने तरीके से पैसे वसूल करते है। तीन पहिये वाले वाहनों के पलटने का खतरा भी बना रहता है। आए दिन ऐसी घटनाएं भी हो रही हैं। अगर कोई बस सेवा शुरू हो जाए तो ग्रामीण इलाके के गरीब तबके को आसानी हो जाएगी।
-अमन सलमानी, श्रीनगर
-------------
मिलपुरवा या श्रीनगर से लखीमपुर तक 20 किलोमीटर का सफर जान जोखिम में डालकर तीन पहिया डग्गामार वाहनों से करना पड़ता है। बिना वाहन के गरीब तबके के लिए आना-जाना बड़ा मुश्किल होता है। तटबंध के अंदर सैकड़ों गांव हैं, लेकिन कोई साधन अंदर तक नहीं जाता है। वहां के लोग पैदल श्रीनगर या मिलपुरवा तक आते-जाते हैं। काफी कठिनाई होती हैं।
-नेकपाल, श्रीनगर


-------------
प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहती हूं। हाल ही में रोडवेज ने सर्वे किया है। उम्मीद है कि क्षेत्र वासियों को जल्द सरकारी साधन की सुविधा मिलेगी।

-मंजू त्यागी, विधायक श्रीनगर

फूलबेहड़ क्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन के लिए सर्वे हो चुका है। शासन को सर्वे रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अनुमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। चुनाव के बाद अनुमति मिलने की उम्मीद है।
-मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम

सुखराज सिंह

सुखराज सिंह

सुखराज सिंह

सुखराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed