फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PHC also included in Ayushman Bharat scheme

Lakhimpur Kheri News: आयुष्मान भारत योजना में पीएचसी भी शामिल

Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
PHC also included in Ayushman Bharat scheme
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश भी जारी हो गए हैं। जिम्मेदारों ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की संख्या 16 है और उनके अंतर्गत आने वाली पीएचसी की संख्या 62 है। यहां बता दें कि जिले में 903000 गोल्डन कार्डधारक हैं।
विज्ञापन

गरीबों को हर साल पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए पीएम मोदी ने आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की। इसमें 2011 की आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल परिवारों को पात्रता श्रेणी मेंं शामिल किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत बने गोल्डन कार्ड धारकों को मुफ्त चिकित्सीय सेवा मुहैया कराने के लिए प्रथम चरण में जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी और फिर बाद में निजी अस्पतालों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में सिर्फ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही रह गए थे, जो योजना में शामिल नहीं थे। अब शासन ने इसका दायरा बढ़ाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान योजना के डॉ. अक्षत ने बताया कि शासन ने सभी पीएचसी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आवेदन करने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैक्ट फाइल
कुल लक्षित लाभार्थी- 2143521
लाभार्थियों के बने गोल्डन कार्ड- 903000
इलाज कराने वाले मरीज- 32350
इन पर खर्च धनराशि- करीब 39 करोड़
पंजीकृत सरकारी अस्पताल- 18
पंजीकृत निजी अस्पताल- 15
शामिल की गईं पीएचसी-62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed