{"_id":"6574ba01d39745c5740f5af4","slug":"pharmacist-accused-of-taking-bribe-uproar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-10812-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फार्मासिस्ट पर रिश्वत लेने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फार्मासिस्ट पर रिश्वत लेने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
पलिया सीएचसी में फार्मासिस्ट पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ।
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट पर डी फार्मा के अप्रेंटिस का कोर्स पूरा कर चुके एक छात्र ने प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने देर रात सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया। उधर, शनिवार को सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने टीम बनाकर जांच कराने की बात कही है।
संपूर्णानगर के रानीनगर कॉलोनी निवासी मंदीप कुमार पुत्र लाल बिहारी ने सीएमओ को लिखे गए पत्र में कहा है कि वह डी फार्मा की अप्रेंटिस पलिया सीएचसी से कर रहा था। 90 दिन पूरे होने के बाद उसने प्रमाणपत्र की मांग की। आरोप है कि पांच दिन दौड़ाने के बाद चीफ फार्मासिस्ट ने प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। जब उसने एक हजार रुपये होने की बात कही तो उन्होंने किसी मोबाइल नंबर पर हजार रुपये ट्रांसफर कराए। उसके बाद प्रमाणपत्र दिया।
इस पर अधीक्षक की गैर मौजूदगी में उनकी मोहर व हस्ताक्षर भी प्रमाणपत्र पर मिले। शिकायत उसने भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह से की। इस पर सीएचसी पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा किया। उधर, शनिवार को सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ डाॅ. अमित से भी मामले की जांच करने की मांग की। डिप्टी सीएमओ ने टीम का गठन कर एक सप्ताह में आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट पर आरोप लगे हैं। टीम गठित कर पूरी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
-डाॅ. भरत सिंह, सीएचसी अधीक्षक