फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People's trust in banks is increasing, new branches are being opened

Lakhimpur Kheri News: बैंकों के प्रति लोगों का बढ़ रहा विश्वास, खुल रहीं नई शाखाएं

Fri, 18 Jul 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
People's trust in banks is increasing, new branches are being opened
लखीमपुर खीरी। बैंकों के प्रति लोगों का विश्वास और रुझान बढ़ रहा है। बैंक में खाता खोलने से लेकर कर्ज लेने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सुदूर क्षेत्रों में बैंक शाखाओं के बढ़ने से अब ग्रामीणों को भी कई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष चार नई शाखाएं खुलीं। इस समय जिले में विभिन्न बैंकों की 344 शाखाएं संचालित हो रहीं हैं। सिर्फ जनधन खातों की बात करें तो इस समय जिले में 2,05,7,282 लोगों के जनधन के तहत बैंकों में खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं 2023-24 में 5338.03 करोड़ का कर्ज देने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि बैंकों ने लक्ष्य से भी आगे बढ़ते हुए 6017.67 करोड़ की उपलब्धि हासिल की। वहीं 2024-25 में बढ़ती मांग को देखते हुए 6717.74 करोड़ का लक्ष्य रखा। हालांकि तब 5947.69 करोड़ का लक्ष्य ही प्राप्त हो सका। क्षेत्रों में बैंकिंग की सुविधा को घर-घर पहुंचाने के लिए बैंकों की तरफ से बैंक सखी रखी गईं हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को बैंकिंग की जानकारी दे रहीं हैं। इसके अलावा बैंकों के केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखाएं बढ़ने से निश्चित ही लोगों का इसका लाभ मिल रहा है। खाताधारक भी पहले की अपेक्षा बढ़ रहे हैं। बैंकों से कर्ज लेने पर भी लोगों का भरोसा बढ़ा है। -अशोक कुमार गुप्ता, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed