{"_id":"5f6505f88ebc3e981034690c","slug":"people-celebrate-pm-modi-s-70-birthday-lakhimpur-news-bly4203134176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान के तहत की गई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान के तहत की गई साफ-सफाई
विज्ञापन
पलिया के मोहल्ला रंगरेजान में सफाई करते भाजपाई।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत कई मोहल्लों सहित मंडलों में भाजपा नेताओं ने झाडू लगाकर साफ-सफाई की। इसके अलावा सीएचसी में जाकर मरीजों को फल व बिस्कुट का वितरण किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपाइयों ने शुक्रवार को भी साफ-सफाई करने के साथ ही मरीजों में फल व बिस्कुट का वितरण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला ने सीएचसी में मरीजों में फल व बिस्कुट का वितरण किया। स्वच्छता अभियान के तहत पांडेय बाबा मंदिर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अनुपम राय की टीम द्वारा रंगरेजान स्थित वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण व पड़ोस की सड़कों पर अभियान चलाया। इस दौरान नगर मंत्री मुन्नालाल वाल्मीकि, सुरेन्द्र पांडेय, प्रदीप कुमार, अभिषेक अवस्थी, विजय गुप्ता, वरूण मिश्रा, सुनील शुक्ला समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि सभी मोर्चों द्वारा रक्तदान तथा नि:शुल्क चश्मा वितरण अभियान के साथ ही राशन किट वितरण कार्यक्रम भी पूरे सप्ताह चलेंगें।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया
जंगबहादुरगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ सफाई की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा, मदन सिंह, श्रवण कुमार सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मी नारायण आदि लोग मौजूद रहे। उधर बरवर में मुकेश पांडे के नेतृत्व में सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरवर के देवस्थान परिसर में झाड़ू लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मनोज वर्मा, सुभाष पांडे, महताब आलम सोनू, राकेश गुप्ता, सुनील अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
रोशननगर में की गई सफाई
रोशननगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के बांकेगंज मंडल उपाध्यक्ष नरेशचंद्र अग्निहोत्री की अगुवाई में रोशनगर गांव में स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत देवस्थान, यज्ञशाला प्रांगण में साफ सफाई कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्निहोत्री, ब्रजेश गुप्ता, श्रीकांत शुक्ला, ग्राम प्रधान रियाजत अली, रविंद्र वर्मा, सतीशचंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।