फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Passengers upset due to non-availability of bus at roadways bus stand

रोडवेज बस अड्डे पर बस न मिलने से यात्री परेशान

Sun, 20 Mar 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to non-availability of bus at roadways bus stand
रोडवेज बस अड्डे पर बस की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।
सुबह बसों में नहीं दिखे यात्री, दोपहर बाद कम पड़ गईं बसें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को होली मनाने के बाद लोगों ने शनिवार को कार्यस्थल की ओर लौटना शुरू कर दिया है। ऐसे में बसें न मिलने से यात्री बस अड्डे पर परेशान होने को मजबूर हैं। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी ऐरा खमरिया और धौरहरा रूट पर हुई। यात्रियों की अधिकता के कारण अधिकतर बसें लखनऊ रूट पर संचालित होती रहीं।
होली मनाने के लिए घर आने वालों ने कार्यस्थल की ओर लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि सुबह के समय हालात ये थे कि परिचालक गिनती की सवारियां बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। मगर, दोपहर बाद मुसाफिरों ने वापसी के लिए निकलना शुरू कर दिया। ऐसे में समय पर बसें न मिलने से यात्री बस अड्डे पर कई-कई घंटे तक प्रतीक्षा करने के लिए मजबूर हुए। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों के आने-जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्क्त न हो इसके लिए चाक चौबंद तैयारियां करते हुए चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। मगर, शनिवार दोपहर बाद लखनऊ रूट के यात्रियों की अधिकता के कारण बसें लखनऊ रूट पर रवाना होती रहीं। ऐसे में खमरिया, सिसैया, धौरहरा एवं बहराइच की ओर जाने वाले यात्री काफी देर तक बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए दो कर्मचारी बस अड्डे पर लगाए थे, जिनका काम संचालन देखना था। बस अड्डे पर बसों की संख्या सीमित हैं। बावजूद इसके यात्रियों को समय रहते बसें उपलब्ध कराई जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed