फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parikh exam will assess the academic achievement of students

Lakhimpur Kheri News: परख परीक्षा करेगी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि का आकलन

Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Parikh exam will assess the academic achievement of students
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित परिषदीय, माध्यमिक और निजी स्कूलों के बच्चों के शैक्षणिक उपलब्धि का आकलन करने के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा का आयोजन चार दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा में कक्षा तीन, छह और नौ के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। तीनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषयों को मूल्यांकन का आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान आदि विषयों में विद्यार्थियों की समझ को परखने के लिए बुधवार को परख का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं ओएमआर शीट पर उत्तर देंगे। परीक्षा का उद्देश्य शिक्षा के आधारभूत, प्रारंभिक और मध्य स्तर पर छात्रों की दक्षताओं का मूल्यांकन, विश्लेषण और संवर्धन करना है।
विज्ञापन

कक्षा तीन के विद्यार्थियों को 90 मिनट में 45 सवालों का जवाब देना होगा, जबकि भाषा व हमारे आसपास की दुनिया व गणित विषय के 15-15 सवालों के जवाब देने होंगे। कक्षा छह के विद्यार्थियों को 51 सवालों का जवाब 90 मिनट में देना होगा। इसमें भाषा के 15 प्रश्न और हमारे आसपास की दुनिया व गणित के 18-18 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौ के विद्यार्थियों को 120 मिनट में 60 सवालों के जवाब देने होंगे। नोडल अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि जो सूची मिली है, उसके हिसाब से 111 स्कूलों में परीक्षा होनी है। परीक्षा में प्राथमिक, माध्यमिक के अलावा सीबीएसई के स्कूल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed