{"_id":"69d7ed51692195d55502adf3","slug":"parents-arrived-with-order-letters-yet-they-were-denied-admission-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172429-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आदेश पत्र लेकर पहुंचे अभिभावक, फिर भी नहीं मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आदेश पत्र लेकर पहुंचे अभिभावक, फिर भी नहीं मिल रहा प्रवेश
Thu, 09 Apr 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत चयनित बच्चों के प्रवेश को लेकर जिले में निजी स्कूलों की मनमानी सामने आ रही है। अभिभावक आदेश पत्र लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन कई स्कूल संचालक प्रवेश देने से इनकार कर रहे हैं।
विभाग के अनुसार, आरटीई के तहत तीन चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई। पहले चरण में 1371 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 544 बच्चों को सीट आवंटित की गई। दूसरे चरण में 805 आवेदन आए, जिनमें से सत्यापन के बाद 311 बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। तीसरे चरण में 677 आवेदन मिले, जिनमें 317 पात्र पाए गए।
एक अप्रैल से पहले ही बीआरसी केंद्रों पर आदेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए थे। अभिभावक इन्हें लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन कई स्कूल संचालक यह कहकर प्रवेश नहीं दे रहे कि उन्हें विभाग से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों को अलग से आदेश पत्र जारी नहीं किए जाते। यदि किसी स्कूल को जानकारी चाहिए तो वह पोर्टल पर जाकर देख सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
मनमानी पर होगी कार्रवाई
बीएसए ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल आरटीई योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्तरों पर जांच के बाद ही बच्चों को पात्र घोषित किया गया है। ऐसे में कोई भी स्कूल प्रवेश से इनकार नहीं कर सकता। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।