फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat elections were women discharged from duty

पंचायत चुनाव में ड्यूटी से महिलाओं को मिली छुट्टी

Sun, 27 Sep 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections were women discharged from duty
डीएम किंजल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष रूप से कराना जिला  प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई  है। जिले में चार चरणों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव कराए  जाएंगे। पहले चरण के नामांकन सोमवार से शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि  चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।  इस दौरान बिना अनुमति लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने बताया कि क्षेत्र  पंचायत सदस्य पद के लिए व्यय सीमा 75 हजार रुपया और जिला पंचायत सदस्य पद  के लिए 1.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। चुनाव के लिए 15  रिटर्निंग आफीसर, और 156 सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किए गए है। इसी  तरह प्रत्येक ब्लाक पर दो जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर  एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। दूरस्थ क्षेत्र के लिए के लिए  स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में  445 मतदान केंद्र संवेदनशील, 281 अति संवेदनशील और 159 अतिसंवेदनशील प्लस  हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर फोटोग्राफी होगी। जबकि अति  संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पंचायत चुनाव  में कुल 9449 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। इस बार महिलाओं को चुनाव ड्यूटी से  बाहर रखा गया है। जो मतदान कर्मी पहले चरण में मतदान कराएंगे वहीं मतदान  कर्मी तीसरे चरण में भी मतदान कराएंगे। इसी तरह दूसरे और चौथे चरण का मतदान  में समान कर्मचारी लगाए गए हैं। मतदान टीम रवाना करने से पहले प्रत्येक  टीम को एक फर्स्ट एड बाक्स भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि  पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।  साथ ही प्रत्याशियों के खर्च पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने चुनाव में  पारदर्शिता बरतने को कहा है। साथ ही यह भी चेताया कि चुनाव में किसी तरह  की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसपी अखिलेश चौरसिया,  एडीएम एसपी सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed