फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat elections: Reservation will change many faces, new ones will get a chance

Lakhimpur Kheri News: आरक्षण से बदल जाएंगे दावेदारों के चेहरे, नए को मिलेगा मौका

Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Reservation will change many faces, new ones will get a chance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां गांवों में जोर पकड़ने लगी हैं। प्रधान पद के प्रत्याशी सीटों के आरक्षण का अनुमान लगाकर अपने-अपने विकल्प की जुगलबंदी तैयारी में जुट गए हैं। इस बार आरक्षण के बदलने से कई चेहरे बदल जाएंगे। नए लोगों को मौका मिलेगा।
जिले में पूर्व की तरह 1165 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सिर्फ लोगों में ही आरक्षण बदलने की चर्चा है। इससे गांवों की राजनीति के समीकरण भी बदलेंगे। वर्तमान प्रधान आरक्षण को लेकर परेशान हैं। जनता को भी इस बार सीट की श्रेणी बदलने का पूरा अनुमान है।
विज्ञापन

वर्तमान प्रधान से लेकर पूर्व प्रधान व नए संभावित सभी उम्मीदवारों की निगाहें केवल आरक्षण पर पर टिकी हैं। आरक्षण स्पष्ट नहीं होने से कोई खुलकर ताल नहीं ठोक रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने होर्डिंग-बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं। कोई खुलकर प्रचार-प्रसार नहीं कर रहा है। उन्हें डर है कि कहीं आरक्षण वाली सीट नहीं आई तो चुनाव में मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कई ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां कई वर्षों से आरक्षण नहीं बदला है। इस बार ऐसा होने की पूरी उम्मीद है। मैगलगंज क्षेत्र के खखरा ग्राम पंचायत में दो दशक से सामान्य महिला सीट है।

जिन गांवों में काफी समय से आरक्षण नहीं बदला है, वहां के लोग पंचायती राज विभाग में अपने-अपने पत्र देकर आरक्षण बदलाव को लेकर जोर दे रहे हैं। हालांकि, शासन से अभी आरक्षण से संबंधित कोई भी शासनादेश नहीं आया है।
पंचायती राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया है कि प्रार्थनापत्र आ रहे हैं, लेकिन जब तक चुनाव आयोग से कुछ नहीं कहा जाता, तब तक कुछ भी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed