{"_id":"65b94f6ab10f09bec403c8a9","slug":"paddy-procurement-officials-busy-in-achieving-the-target-of-fifty-lakh-metric-tonnes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113685-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद : पचास लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा करने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद : पचास लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा करने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अब भी 50 लाख मीट्रिक टन की खरीद नहीं कर सकी है, जबकि 31 जनवरी खरीद का अंतिम दिन है। अब किसान खेतों में नई फसल भी बो चुके हैं। ऐसे में एक दिन में 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कैसे हो पाएगी, इस बात का जवाब देने से अधिकारी बच रहे हैं।
खीरी जिले को ढाई लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। तीन अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद को अब चार माह होने आ रहे हैं, बावजूद इसके लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। यहां बता दें कि जिले में पांच क्रय एजेंसियों के कुल 169 क्रय केंद्र खोले गए थे। तमाम तरह की कागजी कार्रवाई और जांच के बाद फसल बिकने के झंझटों को दरकिनार करते हुए किसानों ने फसल सीधे आढ़तों पर बेंच दी। इससे शुरूआती महीनों में बनाए गए क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शासन से बढ़ते दबाव को देखते हुए अधिकारी कुछ सक्रिय हुए, आनन-फानन में किसानों से संपर्क साधते हुए फसल तुलवाई गई और कागजों में खरीद बढ़ा ली गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को तीन केंद्रों पर 347 मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी। वहीं मंगलवार को एफसीएस पर 90 मीट्रिक टन, पीसीएफ क्रय केंद्रों पर कुल 167 मीट्रिक टन और यूपीसीयू पर 90 मीट्रिक टन धान खरीद दिखाई गई है। वहीं यूपीएसएस और एफसीआई पर कोई भी किसान धान लेकर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
फिलहाल, अंतिम दिन यानी आज बुधवार को लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को एफसीएस पर 87999 मीट्रिक टन, एफसीआई 216 मीट्रिक टन, पीसीएफ पर 47683 मीट्रिक टन, यूपीसीयू 43023 मीट्रिक टन व यूपीएसएस वाले क्रय केंद्रों पर 9587 मीट्रिक टन की खरीद हो सकी। मंगलवार तक कुल 1,88,855 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी थी।
महज 45 किसानों से 216 मीट्रिक टन की ही खरीद कर सकी एफसीआई
बता दें कि खीरी जिले में एफसीआई के महज चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर खरीद उम्मीद से भी कम हुई। इन चार महीनों में क्रय केंद्रों पर केवल 45 किसान ही धान की फसल लेकर पहुंचे। एजेंसी ने इन किसानों से कुल 216 मीट्रिक टन धान की ही खरीद कर सकी। उक्त केंद्रों पर कम खरीद होने के पीछे एजेंसी के अधिकारियों की भी उदासीनता नजर आई।
मंगलवार को इन केंद्रों पर हुई खरीद
क्रय केंद्र किसान कुल खरीद
एफसीएस 9862 88089 मीट्रिक टन
एफसीआई 45 216 मीट्रिक टन
पीसीएफ 5461 47850 मीट्रिक टन
यूपीसीयू 4810 43113 मीट्रिक टन
यूपीएसएस 1075 9587 मीट्रिक टन