फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Outraged farmers closed cattle shed in schools

Lakhimpur Kheri News: आक्रोशित किसानों ने विद्यालयों में बंद किए छुट्टा गोवंश

Wed, 12 Apr 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Outraged farmers closed cattle shed in schools
रमियाबेहड के सविलियन विद्यालय भरतपुर परिसर मे किसानो ने आवारा गौवंश को बंद किया
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के आक्रोशित किसान गोवंश को सरकारी संस्थानों में बंद कर रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों में क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे जानवरों को ब्लाक रमियाबेहड़ के भरतपुर प्राथमिक विद्यालय और सैनीपुरवा में बंद कर दिया।
विज्ञापन

तहसील धौरहरा के ब्लॉक रमियाबेहड़ में छुट्टा जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से आजिज आकर गुस्साए किसानों ने आवारा जानवरों को बुधवार सुबह सात बजे सविलियन विद्यालय भरतपुर के परिसर में भर दिया। अभी यह मामला चल ही रहा था कि थोड़ी देर बाद किसानों ने ग्राम पंचायत भूड़ाभूड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय सैनीपुरवा के परिसर में भी पशुओं को बंद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रमियाबेहड़ हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस बल के सहयोग से स्कूल परिसर खाली कराए गए। हेडमास्टर को इस बाबत तहरीर देने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed