{"_id":"66d625a912cc6032ec0ad726","slug":"outbreak-of-fever-in-many-villages-of-chc-bijua-mitauli-and-mohammadi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-128200-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएचसी बिजुआ, मितौली और मोहम्मदी के कई गांवों में बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएचसी बिजुआ, मितौली और मोहम्मदी के कई गांवों में बुखार का प्रकोप
विज्ञापन
मितौली के सेमरावा व भगवानपुर गांव मे लगा स्वास्थ्य कैम्प। संवाद
खमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के मजरा गोपालपुरवा की पांच वर्षीय बालिका के डेंगू की चपेट में आने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम ने शिविर लगाकर बालिका के परिजनों की डेंगू और 30 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की।
ग्राम सभा हरदासपुर के मजरा गोपालपुरवा निवासी प्राची (5) पुत्री इंद्रेश कुमार का लगभग एक हफ्ते से लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बालिका के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी पर सीएचसी के डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल डॉ. प्रीति वर्मा, लैब टेक्नीशियन अमरपाल और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने 30 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की। बालिका के भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्यों की भी डेंगू की जांच की गई। किसी में भी डेंगू-मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। टीम ने ग्रामीणों को दवाओं का वितरण किया है।
414 मरीजों की हुई ओपीडी, 110 बुखार पीड़ित मिले
बिजुआ। सीएचसी क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को सीएचसी की ओपीडी में कुल 414 मरीज आए। इनमें से बुखार के 110 और टायफाइड के पांच, वायरल, खुजली और उल्टी-दस्त के मरीज पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डाॅ. सुभाष वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
केहुआ, खजुहा और गुलरिहा के 40 ग्रामीण बीमार
मोहम्मदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के केहुआ, खजुआ और गुलरिहा गांव के 40 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। अधिकांश पीड़ितों को जाड़ा लगकर तेज बुखार आ रहा है।
गांव केहुआ में अरविंद सिंह, अनामिका, मंजू और अन्य ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। खजुहा गांव में विकास, रामदुलारे बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह गुलरिया निवासी राजकिशोर, अभिषेक और अन्य ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। इन गांवों में गंदगी की भरमार है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मयंक मिश्रा ने बताया कि गांवों में शिविर लगाकर 45 मरीजों को दवाएं दी हैं। मरीज सीएचसी में आकर जांच कराएं। निजी पैथालॉजी की रिपोर्ट में क्या आता है, उसके बारे में नहीं कह सकते। स्वास्थ्य केंद्र में स्लाइड से मलेरिया की जांच की जाती है। खजुहा में स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई गई है। बीडीओ अश्विनी सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। कोई ग्राम पंचायत छूट गई है, तो वहां छिड़काव कराया जाएगा। संवाद
92 मरीजों की जांच में पांच मलेरिया संक्रमित मिले
मितौली। क्षेत्र के गांव सेमरावा और भगवानपुर में सोमवार को सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दोनों गांवों में 237 मरीजों को दवाएं दी गईं। 92 मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान पांच मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। सेमरावा में 50 लोगों की जांच में तीन मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। भगवानपुर गांव में 42 लोगों की जांच में दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। संवाद