{"_id":"6148d6958ebc3e0af40f6367","slug":"outbreak-of-fever-continues-crowd-gathering-in-district-hospital-lakhimpur-news-bly4602266168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का प्रकोप जारी, जिला अस्पताल में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का प्रकोप जारी, जिला अस्पताल में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
1500 से अधिक पर्चे बने, सबसे ज्यादा लोग थे बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
सोमवार को चिल्ड्रन वार्ड में बुखार से पांच बच्चे हुए भर्ती
लखीमपुर खीरी। जिले में मलेरिया एवं वायरल बुखार का कहर नहीं थम रहा है। इसकी वजह से जिला अस्पताल में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1500 से अधिक पर्चे बने। इसमें सबसे ज्यादा लोग बुखार से परेशान थे। उधर, बुखार की आंच में तप रहे पांच बच्चे इमरजेंसी पहुंचे, जिन्हें चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
मौसम का बदलाव जिलेवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हर घर में सर्दी जुकाम और बुखार से लोग पीड़ित हैं। इस कारण जिला अस्पताल में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को अस्पताल में बेइंतहा भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण काउंटर पर दोपहर तक मारामारी मची रही। सोमवार को 1500 से अधिक पर्चे बने। इसमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम सहित सामान्य एवं वायरल बुखार के थे। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खाने-पीने से लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सावधानी रखकर ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
चिल्ड्रन वार्ड में इन बच्चों का चल रहा है इलाज
बुखार पीड़ित धौरहरा निवासी दीपक ने दो वर्षीय पुत्र आयुष्मान, हाथीपुर निवासी मुश्ताक ने पांच वर्षीय फैज, संपूर्णानगर निवासी सुभाष ने दस वर्षीय पुत्र संगम, मीरपुर निवासी अनीस अहमद ने नौ माह की पुत्री रीबा जेल से आए शिवप्रकाश के दो वर्षीय पुत्र पिंकू को भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम सहित वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। गंभीर हालत आने वाले बच्चों और बड़ों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। - डॉ. सीएस सिंह, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
सोमवार को चिल्ड्रन वार्ड में बुखार से पांच बच्चे हुए भर्ती लखीमपुर खीरी। जिले में मलेरिया एवं वायरल बुखार का कहर नहीं थम रहा है। इसकी वजह से जिला अस्पताल में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1500 से अधिक पर्चे बने। इसमें सबसे ज्यादा लोग बुखार से परेशान थे। उधर, बुखार की आंच में तप रहे पांच बच्चे इमरजेंसी पहुंचे, जिन्हें चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।