फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Out of the urban area Kheri town can be !

... तो शहरी क्षेत्र से बाहर हो सकता है खीरी टाउन!

Fri, 01 Jan 2016 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Jan 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
... Out of the urban area Kheri town can be !
अपनी मांगों को लेकर लगातार बिजली चेकिंग का विरोध कर रहे खीरी टाउन के लोगों के लिए एक नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल खीरी टाउन बिजली विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। यहां हर माह 80 से 90 लाख रुपये की बिजली खर्च हो रही, लेकिन उसके अनुपात में महज 15 से 18 लाख रुपये ही राजस्व मिल पा रहा है। कम राजस्व मिलने और बिजली खपत में इजाफा होने के कारण खीरी टाउन पर शहरी क्षेत्र से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बता दें कि खीरी टाउन में राजस्व वसूली के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा दो बार अभियान की शुरुआत की गई, लेकिन लोगों के विरोध के कारण अभियान नहीं चल पाया। विरोध करने वाले लोगों का आरोप है कि कस्बे में कैंप लगाकर लोगों के कनेक्शन के लिए रुपये लिए गए, लेकिन कनेक्शन नहीं किया गया। वहीं कस्बे में जर्जर बिजली लाइनों को सुधारने और बिल जमा करने के लिए केंद्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि जिनके कनेक्शन की रसीद काटी गई है, उनकी फीडिंग नहीं की गई थी, जिसे पूरा करा लिया गया है। लखीमपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा का कहना है कि शासन की नीति है कि जहां राजस्व ज्यादा मिले, उस क्षेत्र को ज्यादा बिजली दी जाए। खीरी टाउन में पहले से ही करीब 40 लाख रुपये का राजस्व बकाया है। इसके अलावा करीब 80 लाख की बिजली हर माह खर्च हो रही है। उसकी तुलना में विभाग को 15 से 18 लाख रुपये ही मिल पा रहे हैं। शासन का निर्देश है कि बिजली खपत के सापेक्ष ही राजस्व की भी वसूली होनी चाहिए। ऐसे में अगर खीरी टाउन के लोग चेकिंग अभियान का विरोध करेंगे तो कस्बे को शहरी क्षेत्र के बजाए ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जोड़ने का ही विकल्प बचेगा। ईई का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है खीरी टाउन के लोग चेकिंग कराने पर सहमत हो जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed