फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Out of fanfare procession of Sri Rama

धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात

Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Out of fanfare procession of Sri Rama
ram - फोटो : amar ujala
बैंड बाजे, और नर्तकियों का नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

नगर के श्री रामलीला महोत्सव के सातवें दिन भगवान श्रीराम की बारात नगर की सड़कों पर बैंडबाजों और झांकियों के साथ धूमधाम से निकली है। श्रीराम बारात का नगर में कई जगह पर व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। 
खुटार रोड स्थित श्री रामजानकी मंदिर से दूल्हे के रूप में सजे भगवान श्रीराम भ्राता भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार होकर निकले। रथ के आगे बैंडबाजों की धुन पर भक्ति गीत, पीछे ब्रह्मा, भगवान शिव, कृष्ण राधा, बालाजी आदि देवी देवताओं की वाहनों पर सजी सजीव झांकियां और नर्तकियों का नृत्य नगर में आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

श्रीराम की बारात देखने के लिए सड़कों पर लोग उमड़ पड़ेे। नगर में श्रीराम बारात के स्वागत में मुख्य मार्गों पर विशेष साफ सफाई कर चूना डलवाया गया और लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर बारात का भव्य स्वागत किया। जब बारात मिल रोड स्थित जनकपुरी पहुंची तो जनवासे में मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, पारस प्रसाद मिश्र, वेदप्रकाश गुप्त, आनंद मिश्र, रवि लोहिया, अशोक गुप्ता, अशोक सक्सेना, अवधेश जायसवाल, राजेश बाजपेयी, विमलेश मिश्र, दाताराम राठौर, हरिओम भसीन, रजनीश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश मिश्र आदि व्यापारियों ने बारात की अगवानी कर फूलों की माला पहनाई। द्वाराचार पर भगवान की आरती उतारी और बारात को जलपान कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00
रामलीला में आज
रामलीला के सांस्कृतिक मंच पर श्रीराम केवट संवाद का मंचन गोकर्ण तीर्थ पर किया जाएगा।
00
रामलीला में दुकानदारों ने नहीं हटाई दुकानें
गोला गोकर्णनाथ। नगर का प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेला कमेटी के लोगों ने कई बार मेला ग्राउंड के दुकानदारों से दुकानें हटाने को कहा, लेकिन दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाई हैं। जिससे मेला में काफी परेशानी आ रही है। जबकि 13 अक्तूबर को दशहरा के उपलक्ष्य में रावण वध, पुतला दहन का कार्यक्रम होना है। मेला कमेटी अध्यक्ष बाला जी मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्त, मंत्री राममोहन सोनी ने डीएम को शिकायतीपत्र भेजकर शीघ्र दुकानें हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed