फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   orona positive case

कोरोना पॉजिटिव बालिका के संपर्क में आए 14 लोगों को जांच के लिए भेजा

Thu, 04 Jun 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
orona positive case
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक के कंटेमेंन्ट जोन रूरा सुल्तानपुर में पहले से संक्रमित प्रवासी मजदूर की आठ साल की बेटी भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली है। मंगलवार देर रात उसकी रिपोर्ट मिलने पर प्रशासन ने गांव में सख्ती और बढ़ा दी। पिता-बेटी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब गांव के लोग बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

रूरा सुल्तानपुर के निकट कोरियाना मजरे में मुंबई से लौटे मजदूरों में से 29 मई को एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिला था। उस समय मजदूर अपने घर में परिवार के साथ रह रहा था, ऐसे में दूसरे दिन 30 मई को उसकी पत्नी, आठ साल की बेटी और 12 व 14 साल के दो बेटों को भी जांच के लिए लिए भेजा गया था। तब से बालिका शहर के राजापुर स्थित डायट में क्वारंटीन है। वहीं पिता नकहा के जगसड़ में कोविड-19 अस्पताल में उपचारित है। मंगलवार को आई परिवार की रिपोर्ट में आठ साल की बच्ची कोरोना संक्रमित निकली।
विज्ञापन

कोरियाना मजरे में दो संक्रमित मिलने से लोग बेहद चिंतित हैं। गांव से अब बालिका के संपर्क में आए 14 लोगों को जांच के लिए लखीमपुर ले जाया गया है, वहीं इन्हें रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन किया जाएगा। इन 14 लोगों में बालिका के भी पड़ोसी हैं जिनके घर वह खेलने जाया करती थी, वहीं बाकी परिवार के लोग भी हैं, जो इनके संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लोगों का आना जाना जारी
गांव के कंटेन्मेंट जोन बनने से लोगों के जाने पर पाबंदी है, लेकिन पड़ोसी गांव के लोग किसी न किसी काम से पहुंच ही जाते हैं। वहीं गांव में अब दो मरीज हो जाने से लोगों में दहशत है, वह बहुत सावधानी बरत रहे हैं।
कोरोना जांच के लिए गांव से 14 लोगों को बुधवार को भेजा गया है, वहीं एक मजदूर की रिपोर्ट गलत (पूर्ण नहीं) आने से उसका सैंपल लिया जाएगा। गांव के आधा किमी क्षेत्र के लोगों का सर्वे किया जा चुका है। -डॉ. अमित सिंह, सीएचसी प्रभारी
कंटेन्मेंट जोन सिंगनिया का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी
महेवागंज/लखीमपुर खीरी। बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम और सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने सदर ब्लॉक के कंटेन्मेंट जोन घोषित गांव सिंगनिया का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्क्रीनिंग कर रही टीमों का नेतृत्व कर रहे एसीएमओ डॉ संतोष चक से कंटेन्मेंट जोन में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की और कंटेन्मेंट जोन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए।

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘बैरिकेडिंग बनी दिखावा, बाहर घूम रहे लोग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है। इसी खबर का संज्ञान लेकर डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी पूनम और सीएमओ मनोज अग्रवाल ने बुधवार की सुबह ही कंटेन्मेंट जोन घोषित गांव सिंगनिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने निगरानी समिति सदस्यों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। निगरानी समिति के कुछ सदस्य मौके पर नहीं मिले। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। डीएम ने ग्रामीणों से अपने घरों से बाहर न जाने, उचित दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने, हैंडवाश और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक काम पड़ने पर ही परमीशन लेकर कहीं जाएं। जरूरत की चीजें होम डिलीवरी के माध्यम से बस्ती में ही मुहैया कराने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। एसपी ने बैरिकेडिंग का जायजा लिया। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी ली। वहीं स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया। एसपी ने कोतवाल को सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के सिपाहियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed