{"_id":"689a32522ca865c5650c669c","slug":"online-application-for-fourth-phase-in-iti-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-152993-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में चौथे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में चौथे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहीं आईटीआई में चौथे चरण के आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। रिक्त सीटों पर आवेदन होने के बाद चयनित छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी। तीन चरणों के बाद भी सीटें रिक्त रह गई हैं। कॉलेज के प्रिसिंपल ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रिसिंपल पीके शाक्यवार ने बताया कि तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कॉलेज में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इसको देखते हुए चौथे चरण में भी आवेदन मांगे गए हैं। 15 अगस्त की रात तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बताया कि छात्र वेबसाइट पर जाकर आवेदन करेंगे। कहा कि पंजीकरण कराते समय सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये शुल्क है।
पूरे जिले में 650 से अधिक सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। आईटीआई में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक रेफ्रीजरेशन, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर सहित कुल 12 ट्रेडों के कोर्स कराए जाते हैं। संवाद