{"_id":"5f4fddeb8ebc3e54a946d340","slug":"one-more-death-from-corona-in-kheri-43-infected-lakhimpur-news-bly4184244155","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में कोरोना से एक और मौत, 43 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में कोरोना से एक और मौत, 43 संक्रमित मिले
विज्ञापन
One more death from corona in Kheri, 43 infected
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को भी 43 नए कोरोना संक्रमित मिले। सदर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 21, पुलिस लाइन में तीन तो संपूर्णानगर चीनी मिल में दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इधर, शाम को इलाज के दौरान लखनऊ में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 43 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें छह अन्य लैब, एक ट्रूनाट एवं 36 एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील क्षेत्र की अमर बिहार कॉलोनी में एक, शाहपुरा कोठी में दो, महाराजनगर में दो, प्रमिलानगर देवकली रोड में एक, बहादुरनगर में दो, चौरसियापुरम में एक, शिव कॉलोनी में दो, पुलिस लाइन में तीन, हाथीपुर में दो, हाथीपुर कोठार में एक, काशीनगर में दो, राजगढ़ में एक, गोपालापुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरननाथ में मोहम्मदी रोड निवासी एक, गुप्ता कॉलोनी में एक, लाल्हापुर में तीन, राजेंद्रनगर में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, कुम्हारन टोला में एक, मैलानी में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के भीरा में एक, टेहरा में एक, संपूर्णानगर चीनी मिल में दो संक्रमित मिला है। तहसील पलिया में एक, तहसील धौरहरा के सिंधोरा कला में तीन, लालजीपुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के रायपुर में एक संक्रमित मिला है। वहीं तीन संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2451 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार के बाद 1759 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में जनपद में कुल 665 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
व्यापारी नेता की मौत
लखीमपुर खीरी। शहर क्षेत्र के मोहल्ला हर्सी बंगला निवासी एक व्यापारी नेता की बुधवार शाम लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिले थे। लेकिन मौत किन कारणों से हुई इसकी जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है। डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारी नेता की मौत की जानकारी मिली है लेकिन अधिकृत तौर पर अभी सूचना नहीं आई है। संवाद