फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One house drowned in the river, two on the verge of being destroyed

Lakhimpur Kheri News: एक आवास नदी में समाया, दो कटने की कगार पर

Sat, 28 Sep 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
One house drowned in the river, two on the verge of being destroyed
ग्रेंट 12 में नदी में समाता आवास। संवाद
महेवागंज। निघासन तहसील से जुड़े ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी ने फिर कटान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को शैलेश शुक्ला के घर के सामने लगा पीपल का बड़ा पेड़ नदी में गिर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संतोष कुमार का पक्का आवास नदी में समा गया, जबकि गांव निवासी विजय कुमार का घर नदी में समाने की कगार पर हैं। पिछले करीब 15 दिन से नदी का जलस्तर घटने से कटान रुका था। तीन दिन पहले जल स्तर में मामूली बढ़ोतरी होते ही फिर कटान चालू हो गया है।
विज्ञापन

बारिश के बीच कटान होने से ग्रामीणों पर दोहरी मार पड़ रही है। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। कटान के डर से ग्रामीण अपना घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बीच सामान निकालने में लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर माह के शुरुआत में रामकिशोर, रघुनाथ, श्रीपाल, मनोहर और परशुराम समेत करीब सात से अधिक ग्रामीणों के घरों को नदी निगल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed