{"_id":"687a85a1e479e6b2c00e7a78","slug":"old-mans-body-found-in-suspicious-condition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-150967-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर चीनी मिल गेट के सामने एक वृद्ध का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी लाया गया और यहां उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पलिया-भीरा मार्ग पर चीनी मिल के आगे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। जिसके बाद उसे पुलिस की मदद से अस्पताल लाया गया लेकिन यहां उसे मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त करनी शुरू कर दी। पता चला कि उक्त वृद्ध त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत के वनघुसरी गांव निवासी 65 वर्षीय सियाराम पुत्र रामसहाय है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि वृद्ध काफी दिनों से यहां आए हुए थे और लगातार घूमते रहते हैं। उनकी मौत किस कारणों से हुई, इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कहकर परिजन शव अपने साथ ले गए। संवाद