फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old man fell from bicycle due to dizziness in summer, died

Lakhimpur Kheri News: गर्मी में चक्कर खाकर साइकिल से गिरे वृद्ध, मौत

Thu, 06 Jun 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Old man fell from bicycle due to dizziness in summer, died
मझगईं। भीषण गर्मी में हर कोई बेहाल है। बुधवार को गर्मी में साइकिल से घर वापस आ रहे फेरी लगाने वाले वृद्ध चक्कर खाकर साइकिल से गिर गए। उन्हें प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 65 वर्षीय बरसातू साइकिल से कबाड़ खरीदने का काम करते थे। उसी से उनके घर का चूल्हा जलता था। बताते हैं कि बुधवार सुबह साइकिल से वह कबाड़ खरीदने तिकोना फार्म गए थे। कबाड़ के बदले चीनी की बनाई पट्टी व चूरा देते थे। दोपहर 11 बजे घर वापस आते समय तिकोना पुल ढाल पर उमस भरी गर्मी में उनको चक्कर आ गया और वह साइकिल समेत गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर कस्बे के प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में कस्बा के कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द ए खाक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed