फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old man dies under suspicious circumstances, couple interrogated

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, दंपती से पूछताछ

Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Old man dies under suspicious circumstances, couple interrogated
मैगलगंज। कोटरी गांव निवासी 74 वर्षीय वृद्ध श्रीकृष्ण का शव शनिवार की सुबह उनके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस शक के आधार पर वृद्ध के भाई के बेटे और बहू से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बताते हैं कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर डायल -112 को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव के ऊपर कई जगह चोट के निशान हैं। गले पर गहरी चोट का निशान है, जिससे खून बह रहा था। श्रीकृष्ण मूलरूप से थाना पसगवां के रहने वाले थे लेकिन करीब तीस साल से वह भाई गजोधर के साथ थाना मैगलगंज क्षेत्र के कोटरी गांव में रह रहे थे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की पत्नी का पांच साल पहले ही देहांत हो चुका है। उनके एक भी संतान नहीं है। श्रीकृष्ण के नाम करीब छह बीघा जमीन बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि जमीन के लालच में उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना था कि श्रीकृष्ण ने अपने भाई के बेटे और बहू के नाम रजिस्टर्ड वसीयत भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed