{"_id":"68f3e28c67142333080ef649","slug":"nrlm-dc-xen-and-eight-others-salaries-withheld-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158762-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एनआरएलएम डीसी, एक्सईएन सहित आठ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एनआरएलएम डीसी, एक्सईएन सहित आठ का वेतन रोका
Sun, 19 Oct 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग वाले जिले के आठ जिला स्तरीय अफसरों का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही इसमें चार अफसरों को कठोर चेतावनी भी दी गई है। सीएम डैशबोर्ड में सितंबर की रैंकिंग में कई योजनाओं को बी, सी और डी ग्रेड मिला है, जिसकी वजह से जनपद की रैंक काफी पीछे चली गई। अफसरों की लापरवाही सामने आने पर डीएम की ओर से सख्ती दिखाई गई।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के उपायुक्त, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और लोक निर्माण विभाग खंड एक के अधिशासी अभियंता का अक्तूबर माह का वेतन रोका गया है। इसके अलावा बीएसए, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ व जिला प्रोबेशन अधिकारी को कठोर चेतावनी भी दी गई। इन अफसरों की लापरवाही के चलते जनपद को 50वीं रैंक मिली है, जिससे जिला काफी पीछे हो गया। संवाद