फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now, registration fees will be applicable for electric vehicles

Lakhimpur Kheri News: इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में अब देना होगा शुल्क

Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Now, registration fees will be applicable for electric vehicles
लखीमपुर खीरी। जनपद के परिवहन विभाग में अब तक 509 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का पंजीकरण है, जिसमें 473 दो पहिया और 36 चार पहिया हैं। इन वाहनों के पंजीकरण में अब तक शुल्क नहीं देना पड़ा था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर भी शुल्क चुकाना होगा। साथ ही वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी एकाएक बढ़ी है। अब तक इनसे पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जा रहा था, लेकिन अब बाइक, स्कूटी या कार लेने पर वाहन स्वामी को पंजीकरण के लिए करीब तीन सौ और कार पंजीकरण के लिए करीब छह सौ रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन

साथ ही वाहन लागत का नौ प्रतिशत रुपये टैक्स अदा करना होगा। 10 लाख की कीमत तक के चार पहिया वाहन पर नौ प्रतिशत और 10 लाख से अधिक होने पर उस पर 11 प्रतिशत टैक्स देना होगा। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके तहत अब इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर शुल्क व टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed