{"_id":"66b6955f4a2d5f66ac0e6764","slug":"now-goat-becomes-prey-of-leopard-panic-among-villagers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126763-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब बकरा बना तेंदुए का शिकार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब बकरा बना तेंदुए का शिकार, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
पलियाकलां/मझगईं। आबादी के आस-पास घूम रहा तेंदुआ लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। तेंदुए ने खेत में घास चर रहे एक बकरे को निवाला बना लिया। इस घटना को लेकर ग्रामीण भयभीत हैैं।
इससे पहले तेंदुआ दो कुत्तों का शिकार कर चुका है। गुलरा वन चौकी के पड़ोस में रहने वाले रसपाल सिंह और अब्दुल लतीफ का खेत है। लतीफ का पुत्र इलाही गांव के पड़ोस में रसपाल सिंह के खेत के निकट बकरियां चरा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे अचानक गन्ने के खेत से बाहर निकले तेंदुए ने एक बकरे को पकड़ लिया और उसे उठाकर खेत में ले जाने लगा।
किसी तरह गांव वालों ने हल्ला मचाकर तेंदुए को घेरने का प्रयास किया तो वह बकरे को छोड़ कर गन्ने के खेतों में भाग गया। इस घटना को लेकर गांव वाले दहशत में हैं। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय है और वे रोज-रोज होने वाली घटना को लेकर परेशान हैैं।
विज्ञापन
वन विभाग को जानकारी देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वनकर्मियों ने इस मामले में तेंदुए से सतर्क रहने को कहा था, लेकिन उसको पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। गुलरा वन चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरा टांडा व भगवंतनगर में इन दिनों तेंदुए का आतंक जारी है।