फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now 65 candidates are in fray, election symbol allotted

सदर और गोला विधानसभा से एक-एक प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now 65 candidates are in fray, election symbol allotted
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं, जिससे प्रत्याशियों की संख्या 67 से घटकर 65 रह गई है। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

सदर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी महंत संतोष दास और गोला से निर्दलीय प्रत्याशी मीना वर्मा ने नामांकन वापस लिया है। इससे सदर विधानसभा में 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, वहीं गोला विधानसभा में सात प्रत्याशी रह गए हैैं। शेष छह विधानसभाओं में किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

इससे पलिया में छह, निघासन में सात, श्रीनगर में नौ, मोहम्मदी में सात, कस्ता में आठ और धौरहरा में नौ प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान होगा। तीन बजे के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए, जिसमें राष्ट्रीय व पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल आवंटित किए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को गैस सिलिंडर, कैंची, सूप, अन्नानास, हेलिकॉप्टर, गेहूं बाली के साथ किसान, गिलास, बाल्टी, रेडियो, पतंग, केतली चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार यह प्रत्याशी चुनाव मैदान
1. लखीमपुर (सदर)
योगेश वर्मा भाजपा
उत्कर्ष वर्मा सपा
मोहन वाजपेई बसपा
डॉ रविशंकर त्रिवेदी कांग्रेस
नरेश सिंह भदौरिया निर्दलीय
जनार्दन प्रसाद कम्यूनिस्ट पार्टी
उस्मान सिद्दीकी एएमआईएम
अशरफ अली पीस पार्टी
खुशी किन्नर आम आदमी परिवर्तन पार्टी
नवल किशोर भारतीय स्वाभिमान पार्टी
डॉ रामजी शर्मा राष्ट्रीय लोक शक्ति पार्टी
रीतू वर्मा लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी
2. श्रीनगर
मंजू त्यागी भाजपा
रामसरन सपा
मीरा बानो बसपा
चांदनी कांग्रेस
अनिल राजवंशी आम आदमी पार्टी
महावीर सिंह असंख्य समाज पार्टी
सटल्लू आजाद समाज पार्टी
परमेश्वर दीन निर्दलीय
प्रशांत राजवंश निर्दलीय
3. धौरहरा
विनोद शंकर अवस्थी भाजपा
वरूण सिंह सपा
आनंद मोहन बसपा
जितेंद्री देवी कांग्रेस
मुनेंद्र अवस्थी शिवसेना
अरविंद कुमार निर्दलीय
मुकेश कुमार निर्दलीय
रेखा देवी निर्दलीय
विनोद कुमार निर्दलीय
4. मोहम्मदी
लोकेंद्र प्रताप सिंह भाजपा
दाउद अहमद सपा
शकील अहमद सिद्दीकी बसपा
रीतू सिंह कांग्रेस
अनुुराग सारथी एक्शन पार्टी
रविकांत आम आदमी पार्टी
रूपराम निर्दलीय
5. कस्ता विधानसभा
सौरभ सिंह सोनू भाजपा
सुनील कुमार लाला सपा
हेमवती राज बसपा
राधे श्याम कांग्रेेस
गयादत्त रिपब्लिकन पार्टी
जसकरन राज जनता रक्षक पार्टी
जगदीश प्रसाद निर्दलीय
लवकुश निर्दलीय
6. गोला
अरविंद गिरि भाजपा
विनय तिवारी सपा
शिखा अशोक कनौजिया बसपा
प्रह्लाद पटेल कांग्रेस
अभिषेख कुमारी नई क्रांति पार्टी
रामनिवास वर्मा आम आदमी पार्टी
सिद्धार्थ शुक्ला निर्दलीय
7. निघासन
शशांक वर्मा भाजपा
आरएस कुशवाहा सपा
आरए उस्मानी बसपा
अटल कुमार कांग्रेस
हरीश वर्मा आम आदमी पार्टी
कमरूल हुदा जन अधिकार पार्टी
चंद्र प्रताप निर्दलीय
8. पलिया
हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी भाजपा
प्रीतिइंदर सिंह सपा
डॉ जाकिर हुसैन बसपा
रिसाल अहमद कांग्रेेस
आरती राय कम्यूनिस्ट पार्टी
ललित कुमार वर्मा आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed