{"_id":"698cea6ca2600e7abf0596d6","slug":"notice-to-10-gram-panchayats-for-not-spending-the-funds-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168057-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धनराशि खर्च न करने पर 10 ग्राम पंचायतों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धनराशि खर्च न करने पर 10 ग्राम पंचायतों को नोटिस
Thu, 12 Feb 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास कार्यों के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग न करने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सख्त नाराजगी जताई है। बुधवार को नकहा ब्लॉक के औचक निरीक्षण में 10 ग्राम पंचायतों की ओर से बजट खर्च न किए जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवास, स्थापना समेत विभिन्न पटलों की अलमारियां खुलवाकर अभिलेखों की गहन जांच की। दस्तावेजों के रखरखाव और प्रबंधन में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी। सभी कार्मिकों की उपस्थिति भी जांची गई।
कार्यालय परिसर में शौचालय और आधार सेवा काउंटर का निरीक्षण किया गया। गोढ़ी मजरा के नन्हें अर्नित (3) और विधि (5) का आधार नामांकन होते पाया गया। एसआईआर फीडिंग काउंटर पर ऑपरेटर दिव्यांशु कार्य करते मिले। डीएम ने नोटिसों की फीडिंग और संबंधित अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की।
विज्ञापन
इसके बाद एनआरएलएम कक्ष में समूहों को दी जाने वाली रिवॉल्विंग फंड और सीआईएफ समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बीडीओ कक्ष में बैठक कर स्थापना, बजट, स्टोर, स्टाफ की स्थिति, पीएम और सीएम आवास योजनाओं की प्रगति तथा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं की समीक्षा की।
पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए गए कि विकास खंडों में तैनात जिन कार्मिकों की डीपीसी लंबित है या अन्य देयक पेंडिंग हैं, उनका निस्तारण नियमानुसार कराया जाए। साथ ही बीडीओ संगीता यादव को निर्देशित किया गया कि विकास के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग न करने वाली 10 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करें।