फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No plan has been made yet to stop the menace of stray dogs.

Lakhimpur Kheri News: लावारिस कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए अब तक नहीं बनी योजना

Wed, 20 May 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
No plan has been made yet to stop the menace of stray dogs.
शहर में घूम रहा आवारा कुत्तों का झुंड। संवाद
लखीमपुर खीरी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या पर अब तक कोई ठोस कार्ययोजना लागू नहीं हो सकी है। नगर निकायों की ओर से न तो प्रभावी पकड़ अभियान चलाया जा रहा है और न ही नसबंदी और शेल्टर होम की व्यवस्था धरातल पर नजर आ रही है।
विज्ञापन

शहर के सुआगाड़ा, हिदायतनगर, रानीगंज, नौरंगाबाद और महाराजनगर समेत कई मोहल्लों में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। खीरी रोड, बाजारों और स्कूलों के आसपास कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। कई बार कुत्ते राहगीरों और बाइक सवारों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में डॉग बाइट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 60 से 70 और महिला अस्पताल में 40 से 50 डॉग बाइट मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, जिले की विभिन्न सीएचसी में प्रतिदिन लगभग 300 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2023 में 69,881, वर्ष 2024 में 79,033 और वर्ष 2025 में अब तक 60,502 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद शहर में स्थायी डॉग शेल्टर होम की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed