फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No investigation was done, no action was taken, officers were busy suppressing the case

Lakhimpur Kheri News: जांच हुई न कार्रवाई, मामले को दबाने में जुटे अफसर

Thu, 20 Mar 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
No investigation was done, no action was taken, officers were busy suppressing the case
लखीमपुर खीरी। गढ़ी उपकेंद्र के पास लाइन शिफ्टिंग का मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग में बड़ा खेल किया गया। न टेंडर कराया गया न ही स्टोर से सामग्री ली गई। शिफ्टिंग में जो सामग्री इस्तेमाल की गई, वह चोरी की है। हालांकि विभागीय अफसरों ने अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन

गढ़ी रोड पर बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन शिफ्ट करने का मामला तीन दिन पहले प्रकाश में आया था। सूत्रों ने बताया कि राजापुर से कलक्ट्रेट उपकेंद्र तक 33 केवीए लाइन से ही बिजली उपकरण से चोरी कर लाइन शिफ्टिंग की जा रही थी। हालांकि जिम्मेदार अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। लखीमपुर डिवीजन के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने शिफ्ट की गई लाइन को अवैध बताया।
विज्ञापन

एक्सईएन के निर्देश पर गढ़ी पाॅवर हाउस के जेई शेर अली ने ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
अफसरों ने बताया कि गढ़ी उपकेंद्र से जुड़ा यह मामला है। अगर लाइन शिफ्टिंग का कार्य होना है तो एस्टीमेट बनाने, टेंडर कराने और कार्य स्वीकृत कर बिजली स्टोर से सामान दिलाने का काम लखीमपुर डिवीजन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने कार्य करने के लिए संपर्क नहीं साधा, बल्कि सीधे अंडरग्राउंड लाइन बिछा दी, जो पूरी तरह गलत है। जबकि मितौली डिवीजन के एक्सईएन का दावा है कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य नियमों के अनुसार हो रहा है। उधर, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed