फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No challan, no fear of accident... traveling with mobile in ear

Lakhimpur Kheri News: चालान न हादसे का डर... कान में मोबाइल लगाकर कर रहे सफर

Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
No challan, no fear of accident... traveling with mobile in ear
ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद
लखीमपुर खीरी। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात और हेलमेट की अनदेखी का नजारा शहर में आम है। चौक-चौराहों से और गलियाें से कान में मोबाइल लगाकर फर्राटा भरते वाहन चालकों में चालान और हादसे का डर नहीं दिखता। पुलिस का अभियान भी सुस्त है। नियमों की अनदेखी में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एक नवंबर से यातायात माह चल रहा है। यातायात और थानों की पुलिस वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ा रही हैं। अनदेखी पर कार्रवाई का दावा भी किया जा रहा है। खुद की सुरक्षा के लिए सिखाया जा रहा यातायात नियमों का सबक वाहनों चालकों को रास नहीं आ रहा। हेलमेट और सीटबेल्ट की अनदेखी के साथ वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात भी की जा रही है। शुक्रवार की दोपहर गुरु सिंह चौक से गुजरे कई बाइक चालकों ने कान में मोबाइल लगा रखा था। निजी बस के चालक के कान में भी मोबाइल लगा था।
विज्ञापन


सामने नहीं, नीचे देखकर दौड़ा रहे बाइक
कचेहरी से विलोबी हाल जाने वाली सड़क पर दोपहर तीन बजे गुजरे बाइक सवार ने कान में लगे मोबाइल को संभालने के लिए गर्दन झुका रखी थी। बाइक की रफ्तार फिर भी कम नहीं हुई। एक अन्य बाइक सवार ने हाथ में मोबाइल ले रखा था। बाइक का हैंडिल एक ही हाथ से पकड़ा हुआ था। इसी समय एक पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट के फर्राटा भरते नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से पांच सवारी, ऑटो की तरह लादा सामान
गुरुसिंह चौक के पास से गुजरी बाइक पर पांच सवारी बैठी थी। एक अन्य बाइक सवार ने चार लोगों को बिठा रखा था। नौरंगाबाद चौराहे के पास से गुजरी बाइक पर दो बोरियों में सब्जी लादी गई थी। चालक ने बाइक को ऑटो बना रखा था। दूसरे बाइक चालक ने बाइक पर पीछे कई गत्ते बांध रखे थे।


तीन दिन में 500 से अधिक चालान
यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि हेलमेट की अनदेखी, तीन सवारी और मोबाइल कान में लगाकर चलने व अन्य नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जा रहा है। तीन दिन में 500 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद

ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद

ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद

ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद

ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद

ट्रेफिक नियमों का अनदेखी कर  बाइक से  फोन पर करका चालक  स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed