फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine sugar mills owe cane worth Rs 22 billion, farmers upset

नौ चीनी मिलों पर 22 अरब रुपये गन्ना मूल्य बकाया, किसान परेशान

Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nine sugar mills owe cane worth Rs 22 billion, farmers upset
लखीमपुर खीरी। जनपद की नौ चीनी मिलों में पेराई सत्र समाप्त हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। सभी मिलों ने इस पेराई सत्र में किसानों से 41.54 अरब रुपये से अधिक मूल्य का गन्ना खरीदा है, जिसके सापेक्ष अब तक किसानों को 46.49 प्रतिशत ही भुगतान किया गया है। कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन की बंदिशों के बाद अनलॉक हुए काफी समय बीत चुका है। ऐसे में किसानों को घरेलू कार्यों के लिए पैसे की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही। डीएम ने कई बार चीनी मिल के अध्यासियों (यूनिट हेड) को जल्द भुगतान करने के लिए चेतावनियां भी दी, लेकिन अब तक कोई असर नहीं हुआ है। बल्कि किसानों का मिलों पर 22 अरब एक करोड़ 57 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन

जनपद की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है, जिससे 4.50 लाख गन्ना किसान जुड़े हैं। गन्ने की उपज बेचकर ही किसानों के परिवार का भरण-पोषण समेत अन्य आवश्यकताएं पूरी होती हैं। पिछले कुछ वर्षों से गन्ना मूल्य भुगतान समय से किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जबकि गन्ना एक्ट के मुताबिक चीनी मिलों को 14 दिन के अंदर किसानों को अनिवार्य रूप से भुगतान करना आवश्यक है। 14 दिन के बाद प्रत्येक दिन का ब्याज जोड़कर किसानों को भुगतान करने का प्रावधान कानून में किया गया है। इन सारे कानूनों को चीनी मिल मालिक और उनके अध्यासी ठेंगा दिखाकर भुगतान नहीं कर रहे। कुछ चीनी मिलों जैसे ऐरा, अजबापुर, गुलरिया, कुुंभी ने एक माह से भुगतान ही नहीं किया है। जबकि गोला, पलिया और खंबारखेड़ा मिलों द्वारा धीमी गति से भुगतातन किया जा रहा है, जिससे अभी दिसंबर 2019 में खरीदे गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि संपूर्णानगर को छोड़कर अन्य चार मिलों ने मार्च 2020 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।
विज्ञापन

 
कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन में मिलों की चीनी बिक्री काफी डाउन हो गई थी। इससे कुछ मिलों ने भुगतान करना रोक दिया था। अब लॉकडाउन का असर खत्म हो रहा है, जिससे चीनी बिक्री में तेजी आने लगी है। इससे मिलों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed